राशिद खान (Rashid Khan) ने बुधवार (12 जनवरी) को ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ बिग बैश लीग के मुकाबले में रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी की औऱ 4 ओवर में 17 रन देकर 6 विकेट चटकाए। लेकिन बल्लेबाजी में उनके साथ राशिद के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे वह याद नहीं रखना चाहेंगे। 

Advertisement

राशिद ने 4 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली औऱ इस दौरान लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़े। लेकिन वह मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) की लड्डू गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए। राशिद को आउट होने के बाद यकीन नहीं हुआ कि वह इश तरह से आउट हो सकते हैं। 

Advertisement

पारी के 17वें ओवर में मुजीब ने लेग स्टंप के काफी बाहर गेंद डाली। राशिद ने गेंद का पीछा करते हुए पीछे हटकर बड़ा शॉट खेलने के लिए बल्ला घुमाया। लेकिन गेंद बल्ले पर लगने के बजाए थाई पैड से लगकर लेग स्टंप पर जाकर लग गई। आउट होने के बाद राशिद काफी निराश होकर खड़े रहे औऱ यह सोचते रहे की वह किस तरह से आउट हो गए। 

राशिद के ऐसे आउट होने को देखकर उनके हमवतन मुजीब उर रहमान चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। 

लेकिन 300वां टी-20 खेल रहे राशिद ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और एडिलेड स्ट्राइकर्स को 71 रनों से मुकाबला जीता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एडिलेड ने 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए, इसके जवाब में ब्रिस्बेन हीट की टीम 15 ओवरों में सिर्फ 90 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार