साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन (Rassie van der Dussen Retirement) ने इंटनरेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। वैन डेर डुसेन ने गुरुवार (2 अप्रैल) को इसकी घोषणा की। वैन डेर डुसेन ने कहा कि वह घलेरू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रेखेंगे। 

Advertisement

2018 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले वैन डेर डुसेन ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर साउथ अफ्रीका के लिए 146 मैच खेले। उन्होंने 50 से अधिक के वनडे औसत के साथ अपने करियर समापन किया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उन्हें क्रिकेट साउथ अफ्रीका की 2026-27 सीज़न के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था, जिसकी घोषणा 31 मार्च 2026 को हुई।
 

वैन डेर डुसेन ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपने बयान में कहा, “बड़े गर्व और गहरी कृतज्ञता के साथ, मैं इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। प्रोटियास जर्सी पहनना एक ऐसी उपलब्धि है जिसके लिए जिस स्तर के धैर्य और समर्पण की ज़रूरत होती है, वह आपकी परीक्षा भी लेता है और आपको सबसे शानदार तरीके से पुरस्कृत भी करता है। अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है।"

वैन डेर डुसेन ने अक्टूबर 2018 से अगस्त 2025 के बीच साउथ अफ्रीका के लिए 18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, और एबी डी विलियर्स के बाद कुल मिलाकर दूसरे सबसे ज़्यादा वनडे औसत के साथ अपने करियर का समापन किया। 50 ओवर के फ़ॉर्मेट में ही उन्होंने सबसे ज्यादा प्रभाव डाला, जिसमें छह शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं, इनमें से पांच तो 2019 की शुरुआत में खेले गए उनके पहले नौ मैचों में ही बने थे। उसी साल उन्हें साउ अफ़्रीका की वनडे वर्ल्ड कप टीम में चुना गया था। 

वैन डेर डुसेन ने 71 मुकाबलों में 50.13 की औसत से 2657 रन बनाए। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में 57 मैच में 128.76 की स्ट्राईक रेट से 1406 रन जोड़े। वहीं 18 टेस्ट में 905 रन बनाए, जिसमें छह  अर्धशतक लगाए और बेस्ट स्कोर 98 रन रहा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार