इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर रवि बोपारा ने कुछ ऐसा कर दिया है कि वो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। बोपारा ने इंग्लैंड में खेले जा रहे टी-20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में करिश्माई पारी खेलकर इतिहास रच दिया है। बोपारा ने मिडिलसेक्स सेकिंड इलेवन के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए केवल 49 गेंदों पर 144 रन बना दिए। इस दौरान उनकी पारी में 14 चौके और 12 छक्के भी देखने को मिले।

Advertisement

ये बोपारा की पारी ही थी जिसके चलते ससेक्स सेकिंड इलेवन ने मिडिलसेक्स सेकिंड इलेवन के खिलाफ 324 रनों का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया। इस बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी मिडिलसेक्स सेकिंड इलेवन की टीम 194 रनों से ये मैच हार गई। हालांकि, इस पूरे मैच की लाइमलाइट बोपारा की पारी ले गई। बोपारा ने 293 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

Advertisement

इतना ही नहीं उन्होंने इस पारी के दौरान एक ओवर में 38 रन भी बना दिए। ये 38 पारी के 15वें ओवर में देखने को मिले जब डि केयर्स को वापस गेंदबाजी पर लाया गया। उस समय तक ससेक्स पहले ही 225-3 पर पहुंच चुका था। बोपारा ने पहली गेंद पर चौका लगाया और अगली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर ओवर में 16 रन लूट लिए थे लेकिन इसके बाद चौथी गेंद नो-बॉल होने के साथ साथ चार बाई के रन भी मिल गए। इसके बाद बोपारा ने ओवर की अंतिम तीन गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की बदौलत ओवर में 38 रन ठोक दिए।

इसके अगले ओवर में बोपारा ने अपना शतक पूरा किया और इस धमाकेदार शतक की गूंज पूरी दुनिया ने सुनी। बोपारा अंत में मैक्स हैरिस की आखिरी गेंद पर आउट हुए। बोपारा के अलावा ससेक्स के लिए टॉम अलसॉप 27 गेंदों पर 55 रन बनाकर अगले सर्वोच्च स्कोरर रहे। इस मैच में शानदार जीत के बाद ससेक्स की टीम शुक्रवार (26 मई) को होव में समरसेट के खिलाफ टी20 ब्लास्ट का अपना पहला मैच खेलेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार