हर इंसान की जिंदगी में उसकी मां की भूमिका सर्वोपरि होती है और आज (9 मई) को उसी मां को याद करते हुए मदर्स डे पूरे देश में मनाया जा रहा है। कोरोनावायरस के चलते हर कोई सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं देता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो फैंस का दिल जीत रहा है।

Advertisement

ये वीडियो है भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का, जिसमें वो रवि शास्त्री को वनडे मैच के टॉस के दौरान इंटरव्यू दे रहे हैं और खास बात ये है कि इस दौरान माही ने अपनी जर्सी के पीछे अपने नाम की बजाय मां देवकी का नाम लिखा हुआ था।

Advertisement

दरअसल, ये वीडियो 29 अक्तूबर 2016 का है जहां भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमें विशाखापट्टनम में पांचवां और आखिरी वनडे मैच खेलने वाली थी और इस मैच में पूरी भारतीय टीम अपनी जर्सी के पीछे अपने नाम की जगह अपनी माताओं का नाम लिखवाकर मैदान पर उतरी थी।

खेल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी टीम के खिलाड़ी अपनी जर्सी पर माताओं का नाम लिखवाए हुए थे। ये सब स्टार इंडिया की 'नई सोच' पहल के साथ शुरू किया गया था। लेकिन उस मैच की यादें आज मदर्स डे पर फिर से ताज़ा हो गई हैं और माही का वो इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार