भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने 1 सितंबर को लंदन में अपनी बुक 'स्टार गेजिंग : द प्लेयर्स इन माइ लाइफ' के लॉन्च इवेंट की आलोचना को खारिज कर दिया। इस इवेंट के बाद ही टीम के सहयोगी स्टाफ के कई सदस्य कोविड-19 वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए थे।

Advertisement

शास्त्री ने रविवार को मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा, पूरा देश खुला है। टेस्ट वन से कुछ भी हो सकता था। शास्त्री खुद वायरस के चपेट में आ गए थे, इसके बाद गेंदबाजी कोच भरत अरुण और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर भी कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए थे।

फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को द ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट के चौथे दिन से उनके करीबी संपर्क होने के कारण अलग होना पड़ा।

ओल्ड ट्रैफर्ड में पांचवें टेस्ट की पूर्व संध्या पर, सहायक फिजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार भी कोविड-19 के चपेट में आग, जिसके चलते भारतीय टीम में डर पैदा गया। इसके परिणामस्वरूप भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट शुक्रवार को रद्द हो गया।

मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने से पहले भारत सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा था। पांचवें टेस्ट को रद्द करने की बात करने के बजाय, शास्त्री ने सरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर बात करना सही समझा। शास्त्री ने कहा, यही सीजन शानदार रहा, मुझे लगता है कि इग्लैंड ने इससे पहले इतना बढ़िया गर्मी का अनुभव नहीं किया होगा, खासकर भारतीय टीम के विरुद्ध। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गजब का खेल दिखाया।

शास्त्री ने कहा, कोविड के समय में कोई भी टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में नहीं खेली, जैसा कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में खेला था। यहां के विशेषज्ञों से पूछें मुझे खेल के अलावा किसी भी चीज से ज्यादा संतुष्टि नहीं मिलती है। भारतीय टीम के साथ शास्त्री का अगला कार्य संयुक्त अरब अमीरात में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक पुरुषों का टी 20 वर्ल्ड कप होगा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार