भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा जिसके लिए दोनों ही टीमों ने पूरी ताकत लगाकर तैयारियां करनी शुरू कर दी है। इस बडे़ मुकाबले से पहले फैंस के मन में यह सवाल है कि WTC फाइनल की भारतीय प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर बैटर के तौर पर कौन शामिल होगा? इंग्लिश कंडीशन में रोहित शर्मा ईशान किशन पर भरोसा जताएंगे या फिर एक बार फिर टीम केएस भरत को बैक करेगी।

Advertisement

अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इस पर सटीक जवाब दिया है। दरअसल, रवि शास्त्री का मानना है कि केएस भरत और ईशान किशन में से किस खिलाड़ी का टीम में चुनाव होगा यह टीम कॉम्बिनेशन और बॉलिंग कॉम्बिनेशन पर निर्भर करेगा।

Advertisement

उन्होंने कहा, 'अगर दो स्पिनर खेलते हैं तो मुझे लगता है कि केएस भरत को टीम में शामिल किया जाएगा, लेकिन चार तेज गेंदबाज़ और एक स्पिनर खेलता है तो फिर ईशान किशन को टीम में चुना जा सकता है।' बता दें कि केएस भरत ने अब तक भारतीय टीम के लिए 4 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 101 रन जोड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ ईशान किशन को अब तक अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

गौरतलब है कि हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इस मुद्दे पर अपना मत रखा था। हरभजन सिंह का मानना है कि WTC Final के लिए ईशान किशन को टीम में जगह मिलती चाहिए। पूर्व क्रिकेटर के अनुसार ईशान आक्रमक बल्लेबाज़ी करके गेम में इम्पैक्ट डाल सकते हैं। वह भारतीय टीम के लिए वह काम कर सकते हैं जो कि ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर किया करते थे।

WTC Final के लिए रवि शास्त्री की भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, ईशान किशन/ केएल भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव (12th प्लेयर)

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार