26 जून। सचिन तेंदुलकर के साहबजादे अर्जुन तेंदुलकर का चयन भारत की अंडर 19 टीम में हुआ है। ऐसे में अब हर क्रिकेट फैन्स के अंदर जिज्ञासा बनी हुई है कि क्या अर्जुन तेंदुलकर बेहतर परफॉर्मेंस कर अपनी जगह टीम इंडिया के सीनियर टीम में कभी बना पाएंगे।

Advertisement

ऐसे में भारतीय टीम के सीनियर कोच रवि शास्त्री ने अर्जुन तेंदुलकर को लेकर एक ऐसा ट्विट किया है जिससे आपको यकिन हो जाएगा कि आने वाले कुछ ही समय में अर्जुन भी टीम इंडिया में शामिल हो जाएंगे।

दरअसल अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों श्रीलंका के दौरे को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड में अभ्यास कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम भी इंग्लैंड में मौजूद है। इंग्लैंड में अर्जुन तेंदुलकर भारत के सीनियर टीम के साथ भरपूर अभ्यास कर रहे हैं।

वहीं कोच रवि शास्त्री ने अभ्यास सत्र के दौरान अर्जुन तेंदुलकर से बात की और साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर को टैग कर एक खास ट्विट भी किया।

रवि शास्त्री ने लिखा कि अर्जुन की मेहनत को देखकर अच्छा लग रहा है कि ये सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शास्त्री का अर्जुन को लेकर ऐसा ट्विट करना इस बात की ओर इशारा करता है कि जल्द ही अर्जुन के लिए भी भारत के सीनियर टीम के दरवाजे खुल जाएंगे।

Advertisement

वैसे जुलाई के माह में अर्जुन तेंदुलकर भारतीय अंडर 19 टीम के साथ श्रीलंकाई दौरे पर जाएंगे वहीं पर पता चलेगी कि अर्जुन के अंदर भारतीय टीम में शामिल होने लायक प्रतिभा है या नहीं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार