दुबई, 15 जून (CRICKETNMORE)| भारत के सुंदराम रवि और जवागल श्रीनाथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंपायर और रेफरी पदों पर बने रहेंगे। आईसीसी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि इन दोनों को 2018-19 के लिए अपने-अपने पदों पर रिटेन किया गया है। आईसीसी की अंपायरों की चयन समिति ने एक जुलाई 2018 से 30 जून 2019 तक के लिए अपने पैनल की घोषणा की।

Advertisement

आईसीसी के अंपायरों की चयनसमिति के चैयरमैन ज्यॉफ एलार्डिसे, आईसीसी मैच रेफरी रंजन मदुगले, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर डेविड लॉयड और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान तथा पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अंपायर श्रीनिवास वेंकटराघवन शामिल हैं। 

Advertisement

रवि के अलावा आईसीसी के अंपायर पैनल में अलीम दार, कुमार धर्मसेना, मारियस इरसमस, क्रिस गैफाने, इयान गाउल्ड, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, नाइजल लोंग, ब्रूस ओक्सेनफोर्ड, पॉल राइफलस और रोड टकर के नाम हैं। 

वहीं आईसीसी के एलिट मैच रेफरी पैनल में डेविड बून, क्रिस ब्रॉड, जैफ क्रो, रंजन मदुगले, एंडी पायक्रॉफ्ट, श्रीनाथ और रिचि रिचर्डसन मौजूद हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार