India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की जोड़ी के नाम एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

 
Advertisement

अश्विन और जडेजा मिलकर अगर इस मैच में 2 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए गेंदबाजों की जोड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। दोनों ने एक साथ खेलते हुए टेस्ट में 500 विकेट लिए हैं, जिसमें अश्विन ने 274 विकेट और जडेजा ने 226 विकेट लिए हैं।

Advertisement

फिलहाल यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी हैं, जिनके नाम 501 विकेट दर्ज हैं। कुंबले ने 281 विकेट और हरभजन ने 220 विकेट चटकाए हैं। 

इसके अलावा अश्विन को टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे करने के लिए 10 विकेट की दरकार हैं। अश्विन ने अभी तक खेले गए 95 टेस्ट मैच की 179 पारियों में 490 विकेट लिए हैं। भारत के लिए टेस्ट में 500 विकेट का आंकड़ा सिर्फ अनिल कुंबले ही छू पाए हैं।

Also Read: Live Score

वहीं जडेजा को इंटरनेशनल क्रिकेट में 550 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 2 विकेट चाहिए हैं। भारत के लिए सिर्फ छह गेंदबाजों ने ही यह मुकाम हासिल किया है. जिसमें अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, कपिल देव, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ का नाम शामिल है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार