भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने कुछ दिन पहले खुद को सबसे फिट भारतीय क्रिकेटर बताया था। ज्यादातर क्रिकेट फैंस और एंकर बुमराह के मुंह से विराट कोहली का नाम सुनना चाह रहे थे लेकिन बुमराह ने विराट का नाम ना लेकर अपना नाम लिया और उनके जवाब से ज्यादातर लोग हैरान रह गए। इसके बाद बुमराह की कुछ आलोचकों ने ट्रोलिंग भी शुरू कर दी जिसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने जसप्रीत बुमराह का बचाव किया है।

Advertisement

अश्विन ने तेज गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा कि वो तेजी से गेंद फेंकते हैं और भारत के लिए मैच जीतने का काम करते हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपने बयान में कहा था, "मुझे पता है कि आप किस जवाब की तलाश कर रहे हैं, लेकिन मैं खुद को सबसे फिट भारतीय क्रिकेटर कहूंगा क्योंकि मैं एक तेज गेंदबाज हूं। तेज गेंदबाज बनने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है, इसलिए मैं हमेशा तेज गेंदबाज को बढ़ावा दूंगा।"

Advertisement

विमल कुमार के साथ बातचीत के दौरान अश्विन ने तेज गेंदबाज पर नकारात्मक टिप्पणियों के लिए मीडिया की आलोचना की। 38 वर्षीय अश्विन ने जसप्रीत बुमराह को लेकर कहा, "जसप्रीत बुमराह एक तेज गेंदबाज हैं जो 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। वो भारतीय क्रिकेट का ताज पहनाया हुआ रत्न हैं और भारतीय क्रिकेट का कोहिनूर हीरा भी हैं। उन्हें कुछ भी कहने का अधिकार है। कपिल देव के बाद बुमराह सर्वश्रेष्ठ भारतीय तेज गेंदबाज हैं।"

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "लोग कह रहे हैं कि वो चोटिल हो जाते हैं और वो भारत में सबसे फिट खिलाड़ी नहीं हैं। टिपर लॉरी और मर्सिडीज-बेंज में बहुत अंतर होता है। मर्सिडीज-बेंज को सावधानी से चलाया जाता है और इसे ड्राइवर चलाता है। टिपर लॉरी को बहुत अधिक भार के साथ उत्तर से दक्षिण की ओर जाना पड़ता है। सीमर टिपर लॉरी की तरह है और वो टूट जाएगा। बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्चर से वापस आए और 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। वो प्रशंसा के हकदार हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार