भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) सरी के लिए काउंटी मुकाबले में अपना कमाल नहीं दिखा सके। समरसेट के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पहले अश्विन गेंदबाजी में महंगे साबित हुए औऱ फिर बल्लेबाजी में पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। 

Advertisement

अश्विन ने 43 ओवर गेंदबाजी की और 99 रन देकर एक विकेट हासिल कर सके। टेस्ट क्रिकेट में 400 से ज्यादा शिकार कर चुके अश्विन को इकलौती सफलता खेल के पहले दिन टॉम लैमनबॉय (42) के विकेट के रूप में मिली। 

Advertisement

इसके बाद बल्लेबाजी में अश्विन पहली गेंद पर आउट (Golden Duck) हो गए। वह स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) की गेंद पर डेवोन कॉनवे को कैच थमा बैठे।

इस मुकाबले में समरसेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 429 रन बनाए। इसके जवाब में सरी ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 239 रन बना लिए हैं। 

बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए अश्विन ने सरी के लिए एकमात्र काउंटी मुकाबला खेलने का फैसला किया था। 

इस मुकाबले के बाद वह टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सभी भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को 18 जुलाई तक बायो-बबल में आना है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार