भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हनुमा विहारी और आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के बीच चल रहे विवाद में अब सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन की एंट्री भी हो गई है। अश्विन ने हनुमा विहारी को अपने यूट्यूब टॉक शो 'कुट्टी स्टोरीज़' में आने के लिए आमंत्रित किया है, अश्विन का ये आमंत्रण तब आया है जब हनुमा विहारी ने आंध्र प्रदेश क्रिकेट बोर्ड की सरेआम आलोचना करते हुए दोबारा उनके लिए कभी ना खेलने का फैसला किया है।

Advertisement

अश्विन ने चुटीले पोस्ट में विहारी से पूछा कि क्या वो चैट शो के लिए उपलब्ध हैं। अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, “आदरणीय विहारी, क्या आप तैयार हैं?”

Advertisement

विहारी ने जवाब देते हुए लिखा, "जब भी आप तैयार हों, मैं भी तैयार हूं।"

इससे पहले, विहारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट डाला था जिसमें उन्होंने आंध्र टीम के कप्तान के रूप में पद छोड़ने के लिए कहे जाने के बाद आंध्र क्रिकेट छोड़ने की बात की थी। उन्होंने एक खिलाड़ी के साथ उनके विवाद के बारे में बात कही, जिसके पिता ने आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से शिकायत की थी। विहारी ने राज्य इकाई अध्यक्ष को दिया गया एक पत्र भी साझा किया, जिसमें उनके साथियों से मिले समर्थन को दर्शाया गया है।

भारतीय खिलाड़ी ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा है कि वो आंध्र प्रदेश के क्वार्टर फाइनल मैच में हारने से निराश हैं। वो बंगाल के खिलाफ पहले मैच में टीम के कप्तान थे, उन्होंने इस मैच में एक खिलाड़ी (17वां खिलाड़ी) पर चिल्लाया जिसके बाद उस खिलाड़ी ने अपने पॉलिटिशयन पिता से शिकायत कर दी। यही वजह है उन्हें बीच टूर्नामेंट में कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा। हनुमा विहारी ने ये भी कह दिया है कि उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई है और वो अब कभी भी आंध्र के लिए क्रिकेट नहीं खेलेंगे।

Also Read: Live Score

Advertisement

आपको बता दें कि हनुमा विहारी की पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है और इसी बीच आंध्र के खिलाड़ी पृध्वी राज ने सामने आकर ये स्वीकारा है कि वो वही खिलाड़ी हैं जिसके बारे में हनुमा विहारी के फैंस जानना चाहते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार