दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ शनिवार (3 अक्टूबर) को शारजाह में खेले जाने वाले आईपीएल 13 के मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए राहत की खबर आई है। दिल्ली के गेंदबाजी कोच रेयान हैरिस ने दिल्ली के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ( Ravichandran Ashwin) के अगले मैच में खेलने की खबर को साफ किया।

Advertisement

रेयान हैरिस (Ryan Harris) ने अश्विन के बारे में बात करते हुए कहा कि केकेआर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अश्विन की टीम से जुड़ने की संभावना है।

Advertisement

रेयान ने एएनआई से बातचीत में कहा,“ वह अच्छा कर रहे हैं,पिछली रात गेंद, बल्ले से और मैदान पर उनकी प्रैक्टिस अच्छी रही। इसिलिए वह कल के मुकाबले में चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। लेकिन हमें अभी भी मेडिकल स्टाफ द्वारा हरी झंडी मिलने का इंतजार है।” 

गौरतलब है कि अश्विन को पंजाब के खिलाफ दिल्ली के पहले मुकाबले में गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाज द्वारा मारी गई एक गेंद रोकने के कारण चोटिल हो गए थे। तब अश्विन ने डाइव लगाकर गेंद रोकने की कोशिश की और उनके कंधे में चोट आ गई थी।

दिल्ली की टीम ने अश्विन की जगह आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब गेंदबाज अमित मिश्रा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी थी। अगर अश्विन कोलकाता के खिलाफ खेलते हैं तो मिश्रा का प्लेइंग इलेवन से बाहर जाना तय है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार