India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई के एमए  चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के पास इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

750 इंटरनेशनल विकेट

Advertisement

अश्विन ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 281 मैच की 368 पारियों में 744 विकेट लिए हैं। छह विकेट हासिल करते ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 750 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल भारत के लिए अनिल कुंबले ने ही यह कारनामा किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 401 मैच की 499 पारियों में 953 विकेट लिए हैं

कोर्टनी वॉल्श को पछाड़ने का मौका

Advertisement

अश्विन अगर 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कोर्टनी वॉल्श को पछाड़कर आठवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। अश्विन ने अभी तक टेस्ट में 100 मैच की 189 पारियों में 516 विकेट लिए हैं, वहीं वॉल्श के नाम 132 मैच की 242 पारियों में 519 विकेट लिए हैं। 

शेन वॉर्न की कर सकते हैं बराबरी

अश्विन अगर इस मैच में पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा कर लते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी में पांच विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल उन्होंने इस फॉर्मेट में 36 बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है औऱ रिचर्ड हेडली के साथ लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंब पर हैं। वहीं वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 37 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं।  

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप , जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार