इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी (IPL 2025) सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होगा ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर नई सिरे से टीम बनाने के लिए अपना दिमाग लगाना शुरू कर दिया है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खेमे से जुड़ी पर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार ये पता चला है कि सीएसके (CSK) की टीम महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को एक अनकैप़्ड प्लेयर के तौर पर आगामी सीजन में अपनी टीम के साथ रखना चाहती है।

Advertisement

ऐसा होगा या नहीं ये तो समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल इस मुद्दे पर भारतीय टीम के अनुभवी क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपना मत रखा है। अश्विन का कहना है कि धोनी एक अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं, क्योंकि वो मौजूदा समय में इंडिया के लिए नहीं खेल रहे, इसलिए वो एक कैप्ड प्लेयर नहीं हैं।

Advertisement

अश्विन अपना मत रखते हुए बोले, 'क्या धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे? यह एक बड़ा सवालिया निशान है। बात सही है। उन्होंने कई सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वह रिटायर हो चुके हैं। इसलिए वह अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। वह कैप्ड खिलाड़ी नहीं हैं। क्या धोनी जैसा खिलाड़ी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेल सकता है? यह एक और चर्चा का विषय है। खैर, अगर बात धोनी की है तो जाहिर है हर कोई इसके बारे में चर्चा करेगा।'

आपको बता दें कि 43 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 में ही आधिकारिक तौर पर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2019 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें टीम इंडिया को 18 रनों से दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में धोनी रन आउट हुए थे जिसके साथ ही टीम की जीत की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई थी। तब से ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाई, लेकिन फैंस के लिए अच्छी खबर ये रही है कि वो लगातार आईपीएल खेल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार