Ravichandran Ashwin Picks His CSK XI For IPL 2026: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की प्लेइंग 12 का चुनाव कर लिया है। गौरतलब है कि इस दिग्गज क्रिकेटर ने CSK के लिए नए ओपनर के तौर पर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) को चुना है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस से पूछा गया कि IPL 2026 के लिए सीएसके की प्लेइंग 12 कैसी होनी चाहिए? तो इसी का CSK के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने जवाब दिया और अपनी साल 2026 के लिए पसंदीदा CSK की प्लेइंग 12 दुनिया के सामने रख दी।

Advertisement

यहां उन्होंने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए सबसे पहले CSK के नए ओपनिंग पेयर को चुना और 18 साल के आयुष म्हात्रे के साथ अनुभवी विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन को ये जिम्मेदारी दी। जान लें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को लिया है। खास बात ये है कि संजू के लिए उन्होंने अपने नंबर-1 ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लिश हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन तक को छोड़ दिया।

इसके बाद आर. अश्विन ने CSK के नंबर-3 प्लेयर के तौर पर कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़ को चुना। वहीं मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और 20 साल के अनकैप्ड ऑलराउंडर प्रशांत वीर को जगह दी, जिन्हें सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन में 14.20 करोड़ में खरीदा।

बात करें अगर नंबर-7 की तो यहां आर. अश्विन की पहली और आखिरी पसंद महेंद्र सिंह धोनी हैं, वहीं गेंदबाज़ों के तौर पर प्लेइंग इलेवन में उन्होंने अकील हुसैन/मैट हेनरी, खलील अहमद, नाथन एलिस और नूर अहमद को चुना है।

ये भी जान लीजिए कि CSK के इम्पैक्ट प्लेयर का चुनाव करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कई सारे नाम रखे जो कि उनके अनुसार प्लेइंग इलेवन के कॉम्बिनेशन और मैच की सिचुएशन को ध्यान में रखकर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इनमें अश्विन ने अंशुल कंबोज, कार्तिक शर्मा, श्रेयस गोपाल, और सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों का नाम रखा है।

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन द्वारा चुनी गई CSK की प्लेइंग XII: आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, महेंद्र सिंह धोनी, अकील हुसैन/मैट हेनरी, खलील अहमद, नाथन एलिस, नूर अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर: अंशुल कंबोज/कार्तिक शर्मा/श्रेयस गोपाल/सरफराज खान।

Also Read: LIVE Cricket Score

IPL 2026 के लिए CSK का पूरा स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवरटन, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, जैक फॉक्स, अकील हुसैन, राहुल चाहर, मैट हेनरी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार