भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने दुबई औऱ पाकिस्तान में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की बेस्ट इलेवन चुनी है।  उन्होंने अपनी टीम में भारत के चार खिलाड़ियों को शामिल किया है। जिसमें विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव औऱ वरुण चक्रवर्ती शामिल है। 

Advertisement

कोहली ने टूर्नामेंट में शानदार पारियां खेली, जिसमें चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन औऱ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में खेली गई 84 रन की पारियां शामिल है। वहीं अय्यर टूर्नामेंट के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे, उन्होंने 48.60 की औसत से 243 रन बनाए। 

Advertisement

वहीं वरुण चक्रवर्ती भारत के पहले दो मैच ना खेलने के बावजूद भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 15.11 की औसत और 4.53 की इकॉनमी से 9 विकेट लिए। वरुण के साथी स्पिनर कुलदीप ने 31.85 की औसत औख 4.80 की इकॉनमी से 7 विकेट अपने खाते में डाले। 

अश्विन ने ओपनर के तौर पर रचिन रविंद्रऔऱ बेन डकेट को चुना।  रचिन 263 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिला़ड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे, वहीं डकेट ने 227 रन बनाए।

नंबर 5 और नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए उन्होंने जोश इंग्लिस और डेविड मलिर को चुना। दोनों हीं अपनी टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करने के दौरान शतक जड़ा था। 

अजमतुल्लाह उमरजरई और माइकल ब्रेसवेल के रूप में टीम में दो ऑलराउंडर शामिल है। वहीं  इकलौते स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज के रूप में मैट हेनरी है।अश्विन ने न्यूजीलैंड के कप्तान और स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर को 12वें खिलाड़ी के तौर पर चुना है। 

Advertisement

रविचंद्रन अश्विन द्वारा चुनी गई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की बेस्ट इलेवन

रचिन रविंद्र, बेन डकेट, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, जोश इंग्लिस, डेविड मिलकर, अजमतुल्लाह उमरजई, माइकल ब्रेसवेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मैट हेनरी, मिचेल सैंटनर (12वां खिलाड़ी)

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement


 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार