भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin Retirement) ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बुधवार (27 अगस्त) को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। अश्विन ने कहा कि वह अन्य टी-20 लीग में भी शिरकत करना चाहते हैं

Advertisement

अश्विन ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया “ खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक खोजकर्ता के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।

Advertisement

मैं सभी फ्रैंचाइज़ियों को इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ, और सबसे ज़रूरी आईपीएल और बीसीसीआई को, जिन्होंने मुझे अब तक जो कुछ भी दिया है, उसके लिए। आगे जो भी है, उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूँ।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि आईपीएल 2025 के ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। अश्विन ने सीजन में नौ मैच खेले थे और 7 विकेट अपने खाते में डाले। 

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अश्विन पांचवें नंबर पर हैं। अश्विन ने 221 मैच की 217 पारियों में 187 विकेट लिए हैं।

गौरतलब है कि अश्विन ने दिसंबर 2024 के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार