R. Ashwin Prediction On MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस ये जानना चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) गुरुवार, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि खुद महान गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि धोनी ये मुकाबला सौ प्रतिशत खेलेंगे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो धोनी के खेलने पर अपनी राय रखते नज़र आए हैं। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में कभी धोनी को नेट्स में विकेटकीपिंग करते नहीं देखा। आज वह कीपिंग कर रहे थे, इसका मतलब है कि वह अगले मुकाबले में विकेटकीपिंग करेंगे और संजू बाहर फील्डिंग करेंगे।"

Advertisement

वो आगे बोले, "धोनी विकेटकीपिंग करेंगे या तो फिर वो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आ सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह (धोनी) अगले मैच में खेलेंगे। मैंने सुना है कि वह पूरी तरह फिट हैं। अगर वो फिट होने के बावजूद नहीं खेलते तो ये टीम का फैसला होगा।" बताते चलें कि अश्विन धोनी की जिस वीडियो की बात कर रहे हैं वो खुद CSK ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में धोनी नेट्स में विकेटकीपिंग करते दिखे हैं।

गौरतलब है कि 44 वर्षीय धोनी साल 2026 के आईपीएल टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले काफ इंजरी से चोटिल हो गए थे। इसी कारण वो सीजन में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए। हालांकि फैंस के लिए राहत की खबर ये है कि ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी अब पूरी तरह फिट हैं और उन्होंने नेट्स में लगभग एक घंटे तक बैटिंग प्रैक्टिस भी की है।

ऐसे में सीएसके फैंस तो यही उम्मीद करेंगे कि धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ जरूर मैदान पर उतरे और सीएसके को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाए। अब ऐसा होता है या नहीं, ये तो समय ही बताएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील हुसैन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फ़ॉल्क्स, रामकृष्ण घोष।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार