अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आलोचना का शिकार हुए आउट करने के तरीके 'मांकड' का विकल्प सुझाया है। अश्विन ने कहा है कि अगर नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़ा बल्लेबाज गेंद फेंके जाने से पहले क्रीज से बाहर निकलता है तो अंपायर गेंदबाज के पक्ष में फ्री बॉल दे सकते हैं।

Advertisement

अश्विन ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, "गेंदबाज को फ्री बॉल दे दीजिए। अगर बल्लेबाज उस गेंद पर आउट होता है तो बल्लेबाजी टीम को 5 रनों का नुकसान होना चाहिए। फ्री हिट बल्लेबाज के लिए फायदेमंद होती है, अब गेंदबाज को भी मौका दीजिए।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अभी तक हर कोई मैच इस उम्मीद से देखता है कि गेंदबाजों की धुनाई होगी।"

पिछले साल आईपीएल में अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड तरीके से आउट किया था। इस आउट ने हालांकि काफी विवाद पैदा किया था और अश्विन की काफी आलोचना हुई थी। कई लोगों ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया था।

इस बार अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। आईपीएल का आयोजन इस बार कोविड-19 के कारण 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार