India vs Sri Lanka: रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) रविवार (6 मार्च) को कपिल देव (Kapil Dev) को पछाड़कर भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा (Most Test Wickets for India) विकेट लेने मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन अश्विन ने यह कीर्तिमान अपने नाम किया। बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर कपिल ने इस फॉर्मेट में खेले गए 132 मुकाबलों में 432 विकेट अपने नाम किए। 

Advertisement

अपना 85वां टेस्ट खेल रहे अश्विन ने दूसरी पारी में पथुम निसांका को आउट कर कपिल देव को पीछे छोड़ा। उन्होंने पहली पारी में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए और दूसरी पारी में 46 रन देकर 4 विकेट अपने खाते में डाले। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है, जिनके नाम 619 विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

अश्विन ने इस मुकाबले में विकेट के मामले में न्यूजीलैंड के सर रिचर्ड हेडली (432) को भी पोछे छोड़ा। सबसे दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नौवे नंबर पर आ गए हैं। 

नवंबर 2011 में दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले अश्विन के अब 85 मैच में 436 विकेट हो गए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में बल्लेबाजी में भी 2905 रन दर्ज हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में शानदार अर्धशतक जड़ा था। 

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

मुथैया मुरलीधरन - 133 टेस्ट में 800 विकेट

Advertisement

शेन वॉर्न - 145 टेस्ट में 708 विकेट

जेम्स एंडरसन - 169 टेस्ट में 640 विकेट

अनिल कुंबले - 132 टेस्ट में 619 विकेट

Advertisement

ग्लेन मैक्ग्रा - 124 टेस्ट में 563 विकेट

स्टुअर्ट ब्रॉड - 152 टेस्ट में 537 विकेट

कोर्टनी वॉल्श - 132 टेस्ट में 519 विकेट

Advertisement

डेल स्टेन - 93 टेस्ट में 439 विकेट

आर अश्विन - 85 टेस्ट में 435* विकेट

कपिल देव- 131 टेस्ट में 434 विकेट

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार