India vs Australia 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा और अश्विन कंगारूओं पर कहर बनकर टूटे। रवींद्र जडेजा और अश्विन के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए और ट्रनिंग ट्रैक पर नाचते दिखे। रवींद्र जडेजा और अश्विन को भारतीय कंडीशन में खेल पाना विपक्षी टीम के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। जहां अश्विन ने मैच में 8 विकेट लिए वहीं जडेजा के खाते में 7 विकेट आए।

Advertisement

इस शानदार प्रदर्शन के बाद, अश्विन ने ट्विटर पर एक फिल्म-प्रेरित वीडियो मीम शेयर किया है, जिसमें उन्हें और जडेजा को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान करते हुए दिखाया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को शेयर करते हुए अपने साथी खिलाड़ी जडेजा को भी इसमें टैग किया है।

Advertisement

बता दें कि जहां पहली पारी में जडेजा ने 5 विकेट लिए वहीं दूसरी पारी में अश्विन के खाते में 5 विकेट आए। रवींद्र जडेजा और अश्विन के कारनामे के बाद ट्विटर पर फैंस भी जमकर रिएक्शन देते हुए मीम शेयर कर रहे हैं। जडेजा को मैच में उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कुल सात विकेट लेने के अलावा टीम इंडिया के लिए 70 रनों की तूफानी पारी भी खेली थी।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से शिक्सत दी है। टीम इंडिया की पहली पारी 400 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने 223 रनों की बढ़त बनाई थी। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 120 रन बनाए इसके अलावा अक्षर पटेल ने 84 और रवींद्र जडेजा ने 70 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में महज 177 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मार्नस लाबुशेन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार