आईपीएल 2023 के आठवें मैच में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के खिलाफ मांकडिंग करते हुए नजर आये। ये घटना छठे ओवर में देखने को मिली। हालांकि उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े पंजाब के कप्तान को रन आउट नहीं किया। इससे पहले भी अश्विन कई बार मांकडिंग कर चुके हैं। अश्विन ने आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 'मांकडिंग' किया था। 

Advertisement

आपको बता दे कि अश्विन छठे ओवर की तीसरी गेंद डालने जा रहे थे लेकिन उन्होंने देखा कि नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े शिखर थोड़ा आगे निकल गए है और उन्होंने गेंद नहीं डाली। वो चाहते तो पंजाब के कप्तान को रन आउट कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, उन्होंने शिखर धवन को चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं जब उन्होंने आईपीएल में जोस बटलर को मांकडिंग के जरिये रन आउट किया था, उस मामलें ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। उस समय अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब ( अब पंजाब किंग्स) के कप्तान थे और बटलर राजस्थान टीम का हिस्सा थे। अब दोनों एक ही टीम राजस्थान से खेल रहे है। 

Advertisement

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम यहां गेंदबाजी करना चाहेंगे। कुछ ओस की उम्मीद। हम इस मौके का इस्तेमाल पहले गेंदबाजी करने के लिए करेंगे। फ्रेंचाइजी द्वारा यह एक महान विचार है। यह पसंद है। खिलाड़ी परिस्थितियों के आदि हो गए हैं। हम पुरानी प्लेइंग इलेवन के साथ ही खेलेंगे। जायसवाल और पराग ने अनुभवी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखा है।"

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कहा कि, "हम सभी जानते हैं कि ओस आती है। हम भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। ठीक तो है। हम इसके आदि हैं। खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डाल रहा। प्रोसेस सबसे ज्यादा मायने रखता है। पिछले मैच वाली प्लेइंग इलेवन। आरआर एक बहुत अच्छी साइड है। वे अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।"

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल। 

Advertisement

पंजाब किंग्स के सबस्टिट्यूट्स खिलाड़ी: ऋषि धवन, अथर्व तायदे, हरप्रीत सिंह भाटिया, मैथ्यू शॉर्ट, मोहित राठी। 

राजस्थान रॉयल्स के सबस्टिट्यूट्स खिलाड़ी: ध्रुव जुरेल, आकाश वशिष्ठ, मुरुगन अश्विन, कुलदीप यादव, डोनावोन फरेरा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार