Ravindra Jadeja old Tweet Viral: भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Rivaba Jadeja) की अपने पिता अनिरुद्धसिंह के साथ अनबन चल रही है। जडेजा के पिता ने अपने बेटे के साथ खराब हो रहे रिश्ते पर एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपनी बहू रीवाबा जडेजा (Rivaba Jadeja) पर कई गंभीर आरोप लगाए। जडेजा के परिवार में मचे बवाल पर सोशल मीडिया भी दो खेमे में बट चुका है और इसी बीच अब रविंद्र जडेजा का एक 11 साल पुराना ट्वीट सामने आया है जिसे देखकर अब फैंस जडेजा को दोगला कह रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, साल 2012 में 4 नवंबर को जडेजा ने 10 बजकर 16 मिनट पर अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट किया था। उन्होंने यहां दिल छूने वाली लाइन लिखी थी। जडेजा ने लिखा था "जो अपने माता-पिता के पैर रोज छूता है उसे अपनी जिंदगी में कभी भी दूसरों के पैर छूने जैसे स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता।"

Advertisement

जडेजा का ये ट्वीट अब फैंस की नज़रों में आ चुका है और फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने जडेजा के ट्वीट पर उन्हें रिप्लाई करते हुए 'दोगला' कहा। तो वहीं एक यूजर ने रीवाबा को पिता और बेटे के बीच हो रही अनबन का कारण बताया। यूजर ने लिखा, 'जडेजा की पत्नी ने उसे बदल दिया।' एक यूजर ने लिखा कि ये वो जडेजा था जिसे हम पसंद करते थे। क्या हो गया आपको भाई?

एक बार फिर बता दें कि जडेजा के पिता ने हाल ही में दिव्या भास्कर को एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपनी बहू यानी जडेजा की पत्नी रीवाबा पर कई गंभीर आरोप लगाए। जडेजा के पिता अनिरुद्धसिंह का कहना है कि उनका बेटा शादी के बाद से ही काफी बदल गया है और अब उनसे और अपनी बहन से खास रिश्ता नहीं रखता जिसका कारण उनकी पत्नी रीवाबा है।

Also Read: Live Score

जडेजा ने भी अपने पिता का ये इंटरव्यू देखने के बाद रिएक्ट किया है और उनका कहना है कि इंटरव्यू में बताई गई बातें झूठी है और ये इंटरव्यू भी बनावटी है। इसके माध्यम से उनकी पत्नी रीवाबा की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार