भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जडेजा ने भारतीय पारी के 60वें ओवर में सैम कुरेन की गेंद पर चौका जड़कर टेस्ट में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 86 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

जडेजा टेस्ट में 2000 रन के साथ-साथ 200 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह औऱ रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने ही यह कारनामा किया था। 

Advertisement

 

जडेजा ने सिर्फ 53 टेस्ट मैचों में इस आंकड़े तक पहुंचे और वह सबसे तेज ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। कपिल देव 50 टेस्ट औऱ अश्विन 51 टेस्ट में यहां तक पहुंचे थे। 

भारतीय क्रिकेट के इतिहास के बेस्ट ऑलराउंडर कपिल देव ने टेस्ट में 5248 रन बनाने के साथ-साथ 434 विकेट चटकाए हैं। कुंबले के नाम 2506 रन के साथ 619 विकेट, हरभजन ने 2225 रन के साथ 417 विकेट और अश्विन ने 2625 रन के साथ 413 विकेट चटकाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार