इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में मिली 434 रन की विशाल की जीत में ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अहम रोल निभाया। पहली पारी में दबाव भरी स्थिति में बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने शानदार शतक जड़ा और 112 रन की पारी खेली, इसके अलावा गेंदबाजी में 7 विकेट लिए। जिसमें उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट अपने खाते में डाले। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

 
Advertisement

जडेजा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10 प्लेयर ऑफ द मैच में अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 70 टेस्ट मैच में ही यह मुकाम हासिल किया है। वह भारत के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 100 से कम टेस्ट मैच में 10 बार यह अवॉर्ड जीता है। 

Advertisement

इस लिस्ट में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। कोहली ने 108 टेस्ट मैच 10 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते थे। 111 मैच के साथ सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

बता दें कि हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण जडेजा विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में अपने 3 विकेट सिर्फ 33 रन पर गंवा गिए थे। जिसके बाद जडेजा पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए औऱ शानदार शतक जड़ा। 

हैदराबाद में हुए पहले टेस्ट मैच में भी जडेजा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। 

Also Read: Live Score

Advertisement

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से आगे है। सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार