India vs Sri Lanka: रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अपने ऑलराउंड खेल से अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी में शानदार शतक जड़ते हुए जडेजा ने नाबाद 175 रनों की पारी खेली और फिर गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया औऱ सिर्फ 41 रन देकर पांच विकेट चटकाए। 

Advertisement

जडेजा भारत के लिए एक टेस्ट मैच में 150 या उससे ज्यादा रन और पारी में पांच विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले वीनू मांकड़ औऱ पॉली उमरगीर जैसे दिग्गजों ने ही भारत के लिए यह कारनामा किया था। 

Advertisement

मांकड़ ने साल 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में 184 रनों की पारी खेली थी और गेंदबाजी में 196 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे। वहीं उमरगीर ने 1962 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में हुए मुकाबले में नाबाद 172 बनाने के बाद गेंदबाजी में 107 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। 

वह टेस्ट मैच की पहली पारी में 150 से ज्यादा रन के साथ-साथ पांच विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले वेस्टइंडीज के महान ऑलराउंडर गैरी सोबर्स ने ऐसा किया था। सोबर्स ने 1966 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए टेस्ट में पहली पारी में 174 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में 41 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

जडेजा की शानदार गेंदबाजी के चलते श्रीलंका की टीम पहली पारी में 174 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। जिसके बाद भारत को पहली पारी में 400 रनों की विशाल बढ़त मिली और उसने श्रीलंका को फॉलोऑन के लिए बुलाया।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार