न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम 4 विकेट के नुकसान पर 258 रनों से आगे खेलने उतरी और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के रूप में दूसरे दिन पहला विकेट गिरा। उन्हें शानदार गेंदबाजी कर रहे तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने अपना शिकार बनाया।  

Advertisement

जडेजा ने 112 गेंदों का सामना करते हुए छह चौकों की मदद से 50 रन बनाए।   

Advertisement

साउदी के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए जडेजा थोड़े असहज नजर आए। साउदी ने अपने पहले ही ओवर में जडेजा के खिलाफ एलबीडब्लयू की अपील की, लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉटआउट करार दिया। रिव्यू में साफ हुआ कि वह अंपायर कॉल के चलते बच गए। 

लेकिन अगले ओवर में जडेजा के लिए साउदी ने कप्तान केन विलियमसन के चतुराई से जाल बिछाया और एक फील्डर को डीप लेग साइड पर भेजा। जडेजा उम्मीद कर रहे होंगे की शॉर्ट गेंद आएगी, लेकिन साउदी ने राउंड द विकेट आकर लैंथ गेंद डाली। जिस पर जडेजा डिफेंस करने गए और गेंद उनके बल्ले का किनारे से लगकर विकेटों पर जा लगी। 

आउट होने के बाद जडेजा काफी निराश दिखाई दिए और उन्होंने गुस्से में बल्ला घुमाया, जो स्टम्प्स पर लगते-लगते रह गया। 

बता दें कि पहली पारी में साउदी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और खबर लिखे जाने तक वह पांच विकेट चटका चुके हैं। लंच के समय तक भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार