Ravindra Jadeja Record: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 43वां मुकाबला शुक्रवार, 24  अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जिसके दौरान CSK के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना (Suresh Raina) का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

Advertisement

सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रविंद्र जडेजा

Advertisement

दरअसल, 36 वर्षीय रविंद्र जडेजा के पास आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में सुरेश रैना को पछाड़ने का सुनहरा मौका है। ये हरफनमौला खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में अब तक 248 मैच खेलते हुए 106 कैच पकड़ने का कारनामा कर चुका है। वहीं दूसरी तरफ बात करें अगर मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना की तो उन्होंने आईपीएल में 205 मैच खेलकर 109 कैच पकड़े।

यानी RR vs CSK मैच में अगर रविंद्र जडेजा 4 कैच और पकड़ लेते हैं तो वो आईपीएल के इतिहास में अपने 110 कैच पूरे कर लेंगे और इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में सुरेश रैना को पछाड़ते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। गौरतलब है कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर विराट कोहली का नाम दर्ज है जिन्होंने IPL में 260 मैच खेलते हुए 116 कैच पकड़ने का कारनामा किया है।

IPL 2025 में ऐसा रहा रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में रविंद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे मंहगे रिटेन प्लेयर्स में से एक हैं। उन्हें  CSK ने पूरे 18 करोड़ में रिटेन किया था। हालांकि दूसरी तरह मौजूदा सीजन में वो अपनी बैटिंग और बॉलिंग की काबिलियत से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

आपको बता दें कि जडेजा ने टूर्नामेंट में अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसके दौरान उनके बैट से सीएसके के लिए 29 की औसत और 126.08 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 145 रन निकले। इसके अलावा उन्होंने सीजन में 8.66 की इकोनॉमी से बॉलिंग करते हुए 8 मैचों में सिर्फ 5 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो सीजन के बचे हुए मुकाबलों में कुछ गज़ब प्रदर्शन कर पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार