18 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कटक में 19 जनवरी को खेला जाएगा। ऐसै में भारतीय टीम पहला वनडे जीतकर आत्मविश्वास में दिखाई दे रही है। दूसरे वनडे से भारतीय टीम से बाहर हुआ दिग्गज बल्लेबाज, अमित मिश्रा की वापसी संभव

Advertisement

19 जनवरी को होने वाले वनडे के लिए कप्तान कोहली चाहेंगे कि कटक वनडे जीतकर सीरीज पर कब्जा कर लिया जाए। बाराबती मैदान पर भारत औऱ इंग्लैंड के बीच कुल 4 वन डे मैच खेले गए हैं जिसमें दो में भारत और दो में इंग्लैंड को जीत मिली है। ऐसे में 19 जनवरी को होने वाला वनडे मैच बराबरी का हो सकता है।

Advertisement

आगे क्लिक करके जाने रवींद्र जडेजा वनडे क्रिकेट में रचेगें अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

 

आपको बता दें कि यदि दूसरे वनडे में रवींद्र जडेजा तिम ग्यारह के सदस्य रहते हैं तो अपनी गेंदबाजी से एक खास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। रवींद्र जडेजा के नाम वनडे में अबतक 148 विकेट दर्ज हैं और यदि कटक वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट लेने में सफल रहते हैं को भारत के पहले ऐसे बांये हाथ के स्पिनर बन जाएगें जिन्होंने वनडे में 150 विकेट का आंकड़े तक पहुंचे हों। VIDEO: अफगानिस्तान के इस बल्लेबाज ने लगाया क्रिकेट के इतिहास का सबसे अजीबो-गरीब छक्का

रवींद्र जडेजा ने अबतक 127 मैच में 148 विकेट चटकाए हैं।  वैसे आपको बता दें कि वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज अजीत अगरकर हैं जिन्होंने केवल 97 मैचों में ऐसा करने में सफल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार