चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने रविवार (5 मई) को पंजाब किंग्स (PBKS)के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

जडेजा ने पहले बल्लेबाजी में चेन्नई के टॉप स्कोरर रहे और 26 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली। इसके बाद गेंदबाजी में अपने कोटे के चार ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

 
Advertisement

जडेजा आईपीएल में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्हें फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए 16वीं बार यह अवॉर्ड मिला है। इस लिस्ट में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जो अभी तक 15 बार चेन्नई के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। 

इसके अलावा वह एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा बार 40 या उससे ज्यादा रन और तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। तीसरी बार उन्होंने यह कारनामा कर शेन वॉटसन और युवराज सिंह की बराबरी की है। 

Also Read: Live Score

मुकाबले की बात करें तो चेन्नई ने इस मैच में पंजाब को 28 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने रविंद्र जडेजा (43), ऋतुराज गायकवाड़ (32) और डेरिल मिचेल (30) की पारियों के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब 9 विकेट गवाकर 139 रन ही बना सकी। मेजबान टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 30 रन और शशांक सिंह ने 27 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार