चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शुक्रवार (22 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच में 17 गेंदों में नाबाद 25 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने एक छक्का जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

 
Advertisement

आईपीएल में सफल रन चेज में सबसे ज्यादा बार नाबाद पवेलियन लौटने के मामले में जडेजा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। यह 27वीं बार है जब चेन्नई के सफल रन तेज में जडेजा नाबाद रहे हैं औऱ धोनी ने भी अपने करियर में 27 बार यह कारनामा किया है। 

Advertisement

इसके अलावा जडेजा ने अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जिसमें अनुज रावत ने 48 रन, दिनेश कार्तिक ने नाबाद 38 रन औऱ कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 35 रन की पारी खेली।

चेन्नई के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 4 विकेट चटकाए,जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं दीपक चाहर ने 1 विकेट लिया।

Also Read: Live Score

Advertisement

इसके जवाब में चेन्नई ने 1.2 ओवर बाकी रहते हुए 4 विकेट के गवाकर ही जीत हासिल कर ली।  आईपीएल डेब्यू पर रचिन रविंद्र ने 15 गेंदों में 37 रन की तूफानी पारी खेली। जडेजा ने शिवम दुबे (नाबाद 34 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 66 रन की अटूट साझेदारी कर चेन्नई को जीत दिलाई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार