आईपीएल 2021 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। बुधवार, 24 मार्च को, फ्रैंचाइज़ी ने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें एमएस धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सुपर किंग्स की नई जर्सी लॉन्च की।

Advertisement

सीएसके की इस पोस्ट पर भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी कमेंट किया जिसके बाद उनका कमेंट वायरल हो रहा है। सीएसके की नई जर्सी में कैमोफ्लैग भी जोड़ा गया है जोकि भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित है। 39 वर्षीय धोनी इस नई जर्सी को लॉन्च करते वक्त तमिल में बोलते हुए भी नजर आ रहे हैं।

Advertisement

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने सीएसके (CSK) के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी स्पेशल डिमांड भी रख दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरे लिए भी इस जर्सी का लार्ज साइज, प्लीज'। जडेजा के इस कमेंट पर चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) ने जवाब देते हुए कहा, 'जरूर सर, आपके लिए एक जर्सी रिजर्व कर दी गई है जो आपको सीधा मुंबई डिलीवर कर दी जाएगी। हमें जल्दी ही ज्वाइन कीजिए।'

आईपीएल 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही है जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स को अपना पहला मैच 10 अप्रैल को खेलना है। ऐसे में जडेजा पहले आईपीएल मुकाबले से बाहर रह सकते हैं क्योंकि वो अभी तक मुंबई में टीम से नहीं जुड़े हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार