आईपीएल 2021 के 47वें मैच को जीतने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम को 190 रन की दरकार है। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए रविंद्र जडेजा और रुतुराज गायकवाड़ ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया और स्कोर को 4 विकेट के नुकसान पर 189 तक पहुंचाया।

Advertisement

सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में तो जडेजा ने हद ही कर दी। उन्होंने राजस्थान के सबसे बड़े हथियार मुस्तफिज़ुर रहमान की जमकर धुनाई की और एक ऐसा छक्का  भी जड़ दिया जिसने पूरे स्टेडियम का दिल जीत लिया। जडेजा ने ये छक्का क्रीज़ में बैठे-बैठे लगा दिया जिसने रहमान के भी होश उड़ा कर रख दिए।

Advertisement

जडेजा ने दो चौकों और 1 छक्के की मदद से मुस्तफिज़ुर की पहली तीन गेंदों पर ही 14 रन बटोर लिए थे। हालांकि, इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने भी आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर ना सिर्फ ओवर में 22 रन बटोरे बल्कि अपना शतक भी पूरा कर लिया।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें, तो राजस्थान ने भी 190 के लक्ष्य का पीछा करते हुए आतिशी शुरुआत की है। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक रॉयल्स ने बिना विकेट गंवाए तीन ओवर में ही 41 रन बना लिए हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या विजयरथ पर सवार सीएसके को रॉयल्स की टीम रोक पाएगी या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार