Ravindra Jadeja Imitates Jasprit Bumrah Bowling Action: भारत के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के पहले दिन (26 दिसंबर) का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं। दिन के अंत पर स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस 8 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

इस टेस्ट का पहला दिन काफी रोमांचक रहा, जिसमें सुबह और दोपहर के सेशन में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दबदबा बनाए रखा जबकि तीसरे सेशन में भारत ने कुछ हद तक नियंत्रण हासिल कर लिया और मैच में वापसी की। इस बीच दोनों टीमो के खिलाड़ियों के बीच गहमागहमी के साथ-साथ मस्ती भी देखने को मिली। एकतरफ विराट कोहली को सैम कोंस्टास से भिड़ते हुए देखा गया तो दूसरी तरफ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपने साथी जसप्रीत बुमराह की नकल करते हुए दिखे।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रविंद्र जडेजा बाएं हाथ में गेंद लेकर जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की नकल कर रहे हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रलियाई टीम की शुरूआत शानदार रही। सैम कोनस्टास और उस्मान ख्वाजा ने मिलकर पहले विकेट के लिए 89 रनों की तूफानी साझेदारी की। डेब्यू मैच खेल रहे कोनस्टास ने 65 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली। कोनस्टास ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 19 साल 85 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़कर नील हार्वे का रिकॉर्ड तोड़ा। हार्वे ने 1948 में मेलबर्न में ही खेले गए टेस्ट मैच में 19 साल 121 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

भारत के लिए पहले दिन बुमराह ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा, आकाशदीप और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार