T20 World Cup 2021: टी 20 वर्ल्ड कप 2021 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में खेला जाना है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अपकमिंग टी 20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के जीतने की संभावनाओं को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। रवींद्र जडेजा ने अपनी टीम को टी 20 वर्ल्ड कप जिताने की इच्छा जताई है।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान जडेजा ने कहा, 'निश्चित रूप से, यह मेरी टीम को टी 20 वर्ल्ड कप में इस बार जीत दिलाने का एक अच्छा अवसर है। जब भी मुझे मौका मिलता है मैं अपना शत-प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं। मुझे वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना अच्छा लगता है। यह एक विशेष एहसास है।'

Advertisement

मालूम हो कि पहले टी 20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत द्वारा की जानी थी, लेकिन देश में कोविड -19 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद बीसीसीआई और आईसीसी को इस इवेंट को भारत से बाहर स्थानांतरित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप में भारत की आखिरी जीत थी। जो संयोग से चैंपियनशिप का उद्घाटन संस्करण था। 

इसके बाद टीम इंडिया एक बार फिर धोनी की कप्तानी में सात साल बाद टी 20 वर्ल्ड कप में फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही थी। हालांकि, श्रीलंका ने उन्हें हराकर 2014 का खिताब जीता था। इस बार टीम इंडिया विराट कोहली की कप्तानी में टी 20 वर्ल्ड कप 2021 को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार