India vs England Test: भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 181 गेंदों में नाबाद 61 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का लगाया। 

Advertisement

मौजूदा सीरीज में यह उनका लगातार चौथा पचास प्लस स्कोर है। उन्होंने पहली पारी में  131 गेंदों में 72 रन बनाए थे। 

Advertisement

दुनिया के चौथे क्रिकेटर

जडेजा ने इस पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। वह दुनिया के चौथे और भारत के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 या उससे ज्यादा रन और 600 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। इससे पहले कपिल देव, शॉन पोलक और शाकिब अल हसन ही ऐसा कर पाए थे। 

सौरव गांगुली की बराबरी की

बतौर भारतीय इंग्लैंड में टेस्ट मैच में लगातार चार पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में जडेजा संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी की, जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान लगातार चार पारियों में पचास प्लस स्कोर बनाए थे। ऋषभ पंत (5) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

Advertisement

धोनी को छोड़ा पीछे

लॉर्ड्स टेस्ट मैच में बतौर भारतीय चौथी पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में जडेजा दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2007 में यहां चौथी पारी में 159 गेंदों का सामना किया था। अजीतकर अगरकर पहले नबंर पर हैं, जिन्होंने 2002 में लॉर्ड्स टेस्ट मैच में अपनी शतकीय पारी में 190 गेंदों का सामना किया था। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 22 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। सीरीज का अगला मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफोर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार