RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के पास सोमवार (30 मार्च) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

जडेजा अगर इस मैच में 15 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे। उनके पास हार्दिक पांड्या के बाद दूसरा भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका है, जिसने टी-20 क्रिकेट में 4000 या उससे ज्यादा रन औऱ 200 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।

Advertisement

जडेजा ने टी-20 में 252 पारियों में 26.39 की औसत से 3985 रन बनाए हैं, वहीं गेंदबाजी में 314 पारियों में 235 विकेट लिए हैं। वहीं पाड्या ने अभी तक टी-20 में 285 पारियों में 6156 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 268 पारी में 227 विकेट लिए हैं।

वहीं जडेजा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से नौंवे नंबर पर हैं। उनके नाम 225 पारी में 170 विकेट दर्ज हैं, एक विकेट हासिल करते ही वह इस लिस्ट में लसिम मलिंगा को पछाड़ देंगे, जिनके नाम 122 पारी में 170 विकेट लिए हैं।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स से ट्रेड होकर ही जडेजा राजस्थान की टीम में आए हैं। ऐसे में इस मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ वह कैसा प्रदर्शन करते हैं यह देखना मजेदार होगा।

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन/अकील होसेन, नूर अहमद, मैट हेनरी, खलील अहमद।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा/दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, 11 संदीप शर्मा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार