India vs Australia 1st Test: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के पास शुक्रवार (22 नवंबर) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबला सुबह 7.50 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

जडेजा अगर इस मैच में 5 विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जहीर खान को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। जडेजा ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 348 मैच की 406 पारियों में 593 विकेट लिए हैं। वहीं जहीर के नाम 303 मैच की 373 पारियों में 597 विकेट दर्ज हैं। 

Advertisement

इसके अलावा अगर वह 7 विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए 600 विकेट पूरे कर लेंगे। अनिल कुंबले, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह और कपिल देव ने ही यह मुकाम हासिल किया है। विकेट के इस आंकड़े तक पहुंचते ही वह भारत के दूसरे औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 6000 या उससे ज्यादा रन और 600 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। जडेजा के नाम तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 348 मैच की 286 पारियों में 6506 रन बनाए हैं। अभी तक कपिल देव, वसीम अकरम, शाकिब अल हसन,शॉन पोलक, डेनियल विटोरी ही ऐसा कर पाए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जडेजा का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 17 टेस्ट की 32 पारियों में 89 विकेट लिए हैं औऱ बल्लेबाजी में 570 रन बनाए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार