India vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी-20 औऱ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली वनडे टीम का हिस्सा हैं। उनके अलावा संन्यास लेने वाले स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। 

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या औऱ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं। पांड्या निजी कारणों के चलते पांड्या चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, जबकि बुमराह को दोनों ही फॉर्मेट की सीरीज में सिलेक्टर्स ने आराम दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार भारतीय सिलेक्टर्स ने जडेजा के ऊपर अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वॉशिंगटन सुंदर को वरीयता देने का मन बन लिया है।

 
Advertisement

बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा," रविंद्र जडेजा की परफॉर्मेंस को लेकर कुछ गलत नहीं है। मैनजेमेंट बाकी विकल्पों की तरफ देखना चाहता है क्योंकि हम भविष्य के लिए टीम बना रहे हैं। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि भारतीय टीम में जडेजा का सफर खत्म हो गया है। हम टेस्ट टीम का अहम हिस्सा रहेंगे। जडेजा टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन हैं। घरेलू परिस्थितियों में उनकी गेंदबाजा का कोई सानी नहीं है। वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। ”

गौरतलब है कि जडेजा ने फरवरी 2009 में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया था। उन्होंन इस फॉर्मेट में कुल 197 मैच खेले, जिसमें 32.42    की औसत से 2756 रन बनाए औऱ  गेंदबाजी में 220 विकेट भी हासिल किए। वह 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। 

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार