India vs West Indies 1st Test: भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के पास गुरुवार (2 अक्टूबर) से वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेटडियम में होने वाले दो टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में इतिहास रचने का मौका होगा।  भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। इस सीरीज में ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में उन्होंने भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। 

Advertisement

धोनी को पछाड़ने का मौका

Advertisement

जडेजा अगर इस मैच में चार छक्के जड़ लेते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा छ्क्के जड़ने के मामले में एमएस धोनी को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। जडेजा ने अभी तक खेले गए 85 टेस्ट की 128 पारियों में 75 छक्के जड़े हैं, वहीं धोनी के नाम 90 टेस्ट की 144 पारियों में 78 छक्के दर्ज हैं। 

टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के

ऋषभ पंत- 90

वीरेंद्र सहवाग- 90

Advertisement

रोहित शर्मा- 88

एमएस धोनी- 78

रविंद्र जडेजा- 75

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन

जडेजा अगर 114 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लेंगे औऱ ऐसा करने वाले 18वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। जडेजा ने अभी तक 85 टेस्ट की 128 पारियों में 3886 रन बनाए हैं। 

अगर जडेजा 4000 रन के आंकड़े को छू लेते हैं तो वह दुनिया चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे, जिसने टेस्ट क्रिकेट में 4000 या उससे ज्यादा रन औऱ 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। 148 साल के इतिहास में अभी तक कपिल देव, इयान बॉथम और डेनियल विटोरी ही ऐसा कर पाए हैं। 

Advertisement

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में जडेजा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। उन्होंने बल्लेबाजी में पांच टेस्ट में 516 रन बनाए थे औऱ गेंदबाजी में 7 विकेट हासिल किए। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उप कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार