England vs India: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के स्पिनर रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। रवींद्र जडेजा ने लय में नजर आ रहे इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद को सीधी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। हसीम हमीद को एक पल के लिए यकीन नहीं हुआ कि उनके साथ क्या हुआ है।

Advertisement

इंग्लैंड की बल्लेबाजी के 63वें ओवर की अंतिम गेंद पर जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए बढ़िया टप्पे पर गेंद डाली और हसीब हमीद उसे पढ़ने में पूरी तरह से नाकामयाब रहे और क्लीन बोल्ड हो गए। आउट होने के बाद उनके चेहरे के रंग उड़े हुए थे। आउट होने से पहले हसीब हमीद ने 68 रनों की अपनी पारी में 12 चौके लगाए।

Advertisement

इससे पहले हमीद ने अपने जोड़ीदार रोरी बर्न्स के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी करके टीम इंडिया को मैच से पूरी तरह बाहर कर दिया। फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक इंग्लिश टीम दो विकेट के नुकसान पर 182 रन बना चुकी है और इस समय 104 रन आगे भी है।

बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया की पहली पारी महज 78 रनों पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 120 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने 3-3 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार