राजस्थान रॉयल्स ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने पूछा कि 2025 में दुनियां का सबसे बेहतरीन क्रिकेटर कौन होगा? इसके जवाब में भारत के सुपरस्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपना नाम कमेंट करते हुए ऐलान किया कि 2025 में वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर होंगे।

Advertisement

जडेजा के इस कमेंट के बाद राजस्थान रॉयल्स के इंस्टाग्राम एडमिन ने जडेजा की कमेंट को पिन कर दिया और रिप्लाई किया कि "चर्चा यहीं खत्म होती है।"

बता दें कि जडेजा साल 2010 तक राजस्थान की टीम में खेले हैं और वो साल 2008 में राजस्थान की विजेता टीम के सदस्य भी रहे हैं।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी चोट के कारण जडेजा अभी टीम से बाहर चल रहे हैं और उनका नाम इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं है। हालांकि इस धुरंधर ऑलराउंडर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह जिम में पसीना बहाते हुए दिख रहे हैं। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था कि उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है और जल्द ही भारतीय टीम में वापसी करेंगे।

जडेजा अगर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं बनते है तो उन्हें क्रिकेट फैंस आईपीएल 2021 के दूसरे मुकबाले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलते हुए देख सकते है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार