IND vs SL 1st T20 : भारत ने लखनऊ में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए लगभग तीन महीने बाद रविंद्र जडेजा की टीम इंडिया में वापसी हुई। हालांकि, बल्ले से जडेजा को सिर्फ 4 ही गेंदें खेलने को मिली और वो 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

इसके बाद बारी थी उनकी गेंदबाज़ी की और उन्होंने अपने कप्तान रोहित शर्मा को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। जडेजा ने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 28 रन देकर एक विकेट लिया। हालांकि, इस दौरान जब उन्होंने दिनेश चंदीमल को स्टंप आउट किया तो उनका जश्न देखने लायक था।

Advertisement

ईशान किशन ने जैसे ही चंदीमल को स्टंप किया वैसे ही जडेजा ने 'पुष्पा' (Pushpa Movie) में अल्लू अर्जुन के स्टाइल में एक्ट करते हुए जश्न मनाया। उनका ये जश्न फैंस को काफी पसंद आया और उन्होंने उनके इस वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया।

वहीं, इस मैच की बात करें तो जडेजा के अलावा बाकी गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका पर शुरू से ही नकेल कसकर रखी। टीम इंडिया ने पहला वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है और अब श्रीलंका के लिए अगला मैच करो या मरो जैसा होगा क्योंकि अगर वो दूसरा टी-20 हारे तो वो सीरीज हार जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार