रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने शुक्रवार (10 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। जडेजा भारत के इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं, जिसने टेस्ट क्रिकेट में पांच बार एक टेस्ट मैच में पारी में पांच विकेट लेने और अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है।  

Advertisement

जडेजा ने पहले दिन गेंदबाजी में 22 ओवर में 47 रन देकर 5 विकेट हासिल किए और मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी और टॉड मर्फी को अपना शिकार बनाया। इसके बाद 114 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। 

Advertisement

जडेजा ने इस मामले में पूर्व कप्तान औऱ महान ऑलराउंडर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा। कपिल ने अपने पूरे करियर में चार बार एक टेस्ट में पारी में पांच विकेट लेने के साथ अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया था। 

बता दें कि जडेजा ने 5 महीने बाद इंटनरेशनल क्रिकेट में वापसी की है। पिछले साल अगस्त में खेले गए एशिया कप के बाद से वह घुटने के चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे थे। जडेजा को टीम में वापसी करने से पहले अपनी फिटनेस साबित करनी थी। जिसके लिए उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ सौराष्ट्र के लिए रणजी मैच खेला। इस मुकाबले की दूसरी पारी में जडेजा ने 53 रन देकर 7 विकेट लिए थे। 

कप्तान रोहित शर्मा के शतक के बाद रविंद्र जडेजा (66) और अक्षर पटेल (52) के अर्धशतक के दम भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन बना लिए हैं। पहली पारी में भारत की कुल बढ़त 144 रन की हो गई। दूसरे दिन के अंत तक जडेजा और अक्षर नाबाद रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार