Ravindra Jadeja: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जडेजा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के बीच अपना फोटो शेयर किया है, जिसमें जडेजा बड़ी दाढ़ी में काफी डैशिंग नज़र आ रहे हैं। जडेजा का ये लुक उनके चाहने वालों को काफी पसंद आ रहा है और उनकी इस पोस्ट पर लगातार ही लाइक, कमेंट आ रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, रविंद्र जडेजा ने साउथ के स्टार अल्लू अर्जुल(Allu Arjun) की हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉक बास्टर मूवी 'Pushpa: The Rise' के कैरेक्टर से प्रभावित होकर ही अपना ये नया लुक रखा है। उन्होंने अपने इस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन की फोटो के साथ अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें घनी दाढ़ी के साथ मुंह में बीढ़ी दबाए देखा जा सकता है। उनकी इस तस्वीर पर खुद अल्लू अर्जुन ने भी कमेंट किया है।

Advertisement

जडेजा ने फैंस के बीच अपनी फोटो के साथ-साथ एक मैसेज भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि "यह केवल चित्रमय प्रतिनिधित्व के लिए है। सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह कैंसर का कारण बनता है। इसका सेवन न करें।"

बता दें कि जडेजा का पुष्पा मूवी के लिए क्रेज पहले भी देखने को मिल चुका है, इससे पहले 33 वर्षीय जडेजा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मूवी के डॉयलोग पर वीडियो बनाते नज़र आए थे। जिसे फैंस ने काफी एनजॉय किया था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार