दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सोमवार (4 अक्टूबर) को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। पंत ने 12 गेंदों का सामना करते हुए एक चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन की पारी खेली और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का शिकार बने।   

Advertisement

श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए पंत अपनी पारी दूसरी गेंद पर एलबीडबल्यू आउट होने से बच गए। रविंद्र जडेजा द्वारा डाले गए सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर पंत के खिलाफ एलबीडब्लयू आउट हुए, जिसे अंपायर ने नकार दिया। रिप्ले में देखने को मिला कि वो अंपायर्स कॉल थी। 

Advertisement

इसके बाद जडेजा नौंवा ओवर करने आए और तीसरी गेंद पर पंत ने आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन जडेजा पहले ही भांप गए और उन्होंने गेंद लेग साइड की तरफ डाल दी। गेंद सीधा विकेटकीपर एमएस धोनी की हाथों में चली गई। हालांकि धोनी इस दौरान पूरे संतुलन में नहीं दिखे और उनके स्टम्पिंग करने से पहले पंत का बल्ला क्रीज में आ गया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर पंत बड़ा शॉट मारने के चक्कर में मोइन अली को कैच दे बैठे।

दिल्ली ने इस मुकाबले में चेन्नई को तीन विकेट से हराया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने  20 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 19.4 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार