Gujarat Elections : भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात विधानसभा चुनाव में जामनगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रिवाबा जडेजा ने 57 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर के साथ जीत हासिल कर ली है। रिवाबा के बाद आम आदमी पार्टी के करशनभाई करमूर को 23 प्रतिशत मत मिले और वो रिवाबा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी थे।

Advertisement

इन दोनों के बाद जामनगर विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर कांग्रेस के बिपेंद्रसिंह चतुरसिंह जडेजा को 15.5 प्रतिशत मत मिले। कांग्रेस के दिग्गज नेता हरि सिंह सोलंकी की रिश्तेदार, रिवाबा जडेजा शादी करने के तीन साल बाद 2019 में भाजपा में शामिल हो गईं। मजे की बात ये है कि जिस परिवार में उनकी शादी हुई उनके ज्यादातर सदस्य कांग्रेस को समर्थन करते थे।

Advertisement

इससे पहले उनके ससुर ने वायरल हुए एक वीडियो में लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की थी। कांग्रेस नेता, उनकी भाभी नयनाबा जडेजा ने भी उनकी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार किया था। उन्होंने कहा था, 'मेरे भाई (रविंद्र जडेजा) के लिए मेरा प्यार पहले जैसा है। मेरी भाभी अभी बीजेपी की उम्मीदवार हैं। भाभी के तौर पर वो अच्छी हैं लेकिन अभी हम एक दूसरे के प्रतिद्वंदी हैं।'

वहीं, जामनगर सीट से जीत हासिल करने के बाद रिवाबा ने अपने पति रविंद्र जडेजा के साथ एक बड़ा रोड-शो किया जहां उन्होंने जनता को प्यार बरसाने के लिए शुक्रिया किया। आपको बता दें कि रिकॉर्ड सातवीं बार सत्ता में आने के साथ ही भाजपा भारी जीत की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में बीजेपी 158 सीटों पर आगे है। इसके साथ ही रिवाबा ने अपने पति रविंद्र जडेजा का भी साथ देने के लिए धन्यवाद किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार