Ravindra Jadeja ODI Stats: वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार (27 सितंबर) को हुए पहले वनडे मैच में कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा कोई और गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। सीनियर खिलाड़ी और दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी फ्लॉप रहे, उन्होंने अपने कोटे के 10 ओवर में 5.40 की इकॉनमी से 54 रन लुटाए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। 

Advertisement

बता दें कि जडेजा ने इस सीरीज से भारतीय वनडे टीम में पास की है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ घर मे हुई वनडे सीरीज में उन्हें आराम दिया गया था और इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम में मौका नहीं लिया था। उन्होंने इससे पहले अपना आखिरी वनडे मैच जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। 

2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप तैयारियों के लिहाज से वेस्टइंडीज के खिलाफ यह सीरीज और आगामी सीरीज काफी अहम है। इस बड़े टूर्नामेंट के लिए जडेजा जैसे अनुभवी ऑलराउंडर भारत के लिए अहम साबित हो सकते हैं। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों के आंकड़े उनका साथ नहीं दे रहे हैं। 

आंकड़ो के आइने से

पिछले सात वनडे मैचों की बात करें तो जडेजा ने कुल 58 ओवर गेंदबाजी की। जिसमें 352 की औसत औऱ 6.06 की इकॉनमी से 352 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर सके। इन मुकाबलों में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे ही ऐसा मैच था, जिसमें उन्होंने अपने कोटे के पूरे 10 ओवर डाले। 

वहीं अगर बल्लेबाजी की बात करें तो आंकड़े थोड़े बेहतर रहे। सात पारियों में उन्हें पांच बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला। इस दौरान वह सिर्फ एक बार नाबाद रहे। 

वनडे करियर रहा है शानदार

जडेजा का वनडे करियर शानदार रहा है और उन्होंने अभी तक खेले गए 211 वनडे की 203 पारियों में 232 विकेट लिए हैं, जिसमें उन्होंने दो बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। इस फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में वह सातवें नंबर पर है। इस लिस्ट में उनसे आगे अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, अजीत अगरकर, जहीर खान. हरभजन सिंह और कपिल देव जैसे दिग्गज ही हैं। 

वहीं बल्लेबाजी में भी उन्होंने अच्छा किया है। 142 पारियों मे उन्हें बल्लेबाजी का मौका मिला, जिसमें 32.27 की औसत और 85.54 की स्ट्राईक रेट से 2905 रन बनाए, जिसमें 13 अर्धशतक शामिल है। 

टीम मैनेजमेंट ने दिए हैं संकेत

टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने संकेत दिए हैं कि जडेजा 2027 वर्ल्ड कप के दावेदारों में शामिल हैं। 

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज की शुरूआत से टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि "मुझे लगता है कि वह (जडेजा) निश्चित रूप से दावेदारी में शामिल हैं। जो भी खिलाड़ी भारत के लिए खेल रहा है, वह उन 20-25 संभावित खिलाड़ियों का हिस्सा है जो वर्ल्ड कप टीम में जगह बना सकते हैं"। 

अक्षर पटेल ने दिखाया है दम

2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह के लिए जडेजा की प्रतिस्पर्धा अक्षर पटेल से है, जिनके पास इस फॉर्मेट में अब काफी अनुभव आ चुका है। वह फिलहाल वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि वह एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी-20 टीम के साथ जापान में हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

पिछली सात पारियों में पटेल के आंकड़े देखें तो उन्होंने  63.5 ओवर  गेंदबाजी की 276 रन देकर 8 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 34.50 और इकॉनमी 4.34 की रही है। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। वहीं बल्लेबाजी पर नजर डालें तो पिछली सात पारी में उन्हें छह बार बल्लेबाजी का मौका मिला जिसमें एक अर्धशतक समेत 164 रन उनके बल्ले से आए। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार