पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज़ हो चुका है और ऐसा आगाज़ हुआ है जिसकी शायद ही किसी क्रिकेट फैन ने कल्पना की होगी। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और दोनों ओपनर्स ने टी-20 मोड में बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को पहले विकेट के लिए 233 रन जोड़कर दे दिए।

Advertisement

ओपनर्स द्वारा दी गई तेज़तर्रार शुरुआत के बाद किसी भी बल्लेबाज़ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इंग्लिश टीम ने एक दिन में 500 रन पूरे करके पाकिस्तानी गेंदबाज़ों और रावलपिंडी की पिच की पोल खोलकर रख दी। इस मैच में पहले ओवर से ही बल्लेबाज़ों का बोलबाला देखने को मिला और इंग्लैंड के 500 रन बनाने का मतलब ये है कि पाकिस्तान के लिए ये मैच जीतना लगभग नामुमकिन होगा और अब उन्हें बाकी दिन ये मैच बचाने के लिए खेलना होगा।

Advertisement

रावलपिंडी की पिच देखकर फैंस बौखला गए हैं और वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक फैन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज़ राजा की क्लास लगाते हुए कह दिया कि ये आदमी शुरू से ही पिचों का कत्ल करता आ रहा है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ये क्या बना दिया भाई, पिच है या हाईवे।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रावलपिंडी पिच के लिए पीसीबी पर आरोप लगा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार